खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव, 30 नवंबर। जिले के थाना सिटी काेतवाली क्षेत्र में आरोपिया मेवा चोपड़ा के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर वर्ष 2019 में कई लोगों से ठगी किया गया था। जिसमें प्रार्थीया एवं पीड़ितों की रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसमें प्रार्थीया एवं इसके रिश्तेदारों से लगभग 21 लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किया गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 420,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर फरार आरोपीयों के संबंध में पता तलाश किया गया, फरार आरोपिया मेवा चोपड़ा के मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी ने पीड़िता के साथ ठगी करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपीया मेवा चोपड़ा को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में दखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सौरभ उपाध्याय, उप निरी गुलाब टंडन एवं थाना कोंडागांव टीम का विशेष योगदान रहा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

