खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला। विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत उरवाही के श्री संजय के जीवन में अब समृद्धि ने दस्तक दी है। अब वह अपने जीवन को आर्थिक तन्हाई से दूर कर आर्थिक समृद्धि में जीवन व्यतीत करने लगा है। श्री संजय ने बताया कि वह मजदूरी के साथ खेती-किसानी का काम करता है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में हमेशा तंगहाली होता था। इसके चलते वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा नहीं कर पता था।
इस स्थिति में उन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय करने का निश्चय लिया और ग्राम पंचायत से संपर्क किया। ग्राम पंचायत के द्वारा मनरेगा के तहत उसके घर की बाड़ी में मुर्गी शेड बनाया गया है। मुर्गी शेड में वह 500 देसी मुर्गी का पालन कर रहा है। उन्नत एवं देशी नस्ल की मुर्गी पालन से उसे काफी अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उसे अभी तक 50 हजार की आर्थिक आमदानी हो चुकी है। मुर्गी बेचकर मिली राशि से वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन से अब उसके घर में उमंग भर आया है। उन्होंने योजना के लिए शासन के प्रति आभार जताया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

