खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार परिवहन सुविधा केंद्र भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक 240 (अ) 31 मार्च 2021 के अनुसार लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र अधिकृत किया जाना है। इसके लिए शिक्षार्थी लाइसेंस बनवाने एवं अन्य परिवहन सेवाओं हेतु दंतेवाड़ा के विकासखण्डों में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाएगा।
वर्तमान में 5 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु शेष है। इस संबंध में इच्छुक अर्हताधारी जिला परिवहन कार्यालय में शासकीय शुल्क राशि 200 रुपये 15 दिसंबर तक सायं 5.30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में जमा कर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन शुल्क किसी भी दशा में वापसी योग्य नहीं होगा। परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु दंतेवाड़ा-1, कुआकोंडा-1, गीदम-2,कटेकल्याण-1 जगहों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

