खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में 8 साल बाद बारसूर महोत्सव का आयोजन के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित प्रशासन की टीम ने बारसूर महोत्सव के लिए स्थल का निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि अगले साल यानी जनवरी माह में बारसूर महोत्सव का आयाेजन हो सकता है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बारसूर के सभी ऐतिहासिक मंदिरों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बारसूर महोत्सव मंदिरों के परिपथ पर ही संपन्न करवाने के लिए अधिकारियाें काे कार्यक्रम की तैयारी के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनिय है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा प्रवास के दाैरान उन्होंने कहा था कि बारसूर महोत्सव के बारे में हमने चर्चा की है, हम बारसूर महोत्सव फिर से शुरू करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को तैयारियां करने निर्देश दिया था। पर्यटन नगरी बारसूर में अंतिम बार 8 साल पहले 2017-18 में बारसूर महोत्सव का आयोजन हुआ था। तब से किसी कारणों से यह महोत्सव नहीं हो पाया। बारसूर महोत्सव करीब 3-4 दिनाे तक चलता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

