खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाला के मुख्य अभियुक्तों में शामिल अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। बताया जा रहा है जिस मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अनवर ढेबर को जमानत मिली थी, वही गलत साबित हो गई है। उसी मेडिकल ग्राउंड में मिली जमानत को रद्द किया।
गौरतलब है कि SC ने राज्य शासन के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर विचार कर स्वीकार किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जमानत दी गई थी। उस मेडिकल की रिपोर्ट गलत साबित हुई है और मेडिकल रिपोर्ट जो डॉक्टर ने दी थी उसे सस्पेंड कर FIR दर्ज करते कानूनी कार्रवाई भी की गई थी। उपरोक्त प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि 2 महीने के अंदर मेरिट में केस की सुनवाई कर निराकरण करें।
बता दें कि अनवर ढेबर ने जिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जमानत ली थी वह फर्जी साबित हो गई, अब राज्य सरकार अनवर ढेबर के खिलाफ फर्जी मेडिकल पेश करने के आरोप के तहत मामला भी दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है। फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के बाद अब अनवर ढेबर के खिलाफ भी केस दर्ज होने की संभावना है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

