खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शिवचरण साहू, ग्राम सिंघोरी, बेमेतरा के किसान हैं। इस वर्ष उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अनुभव साझा किया। उनके अनुसार, उपार्जन केंद्र पर व्यवस्था सुचारू थी। पंजीकरण से लेकर तौल प्रक्रिया तक, सब कुछ सरल और पारदर्शी रहा। उन्होंने कहा कि धान की तौल ईमानदारी से हुई और उनके धान की गुणवत्ता का सही मूल्यांकन किया गया।
शिवचरण ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली ने उन्हें राहत दी है। धान बेचने के कुछ ही दिनों में उनके बैंक खाते में राशि जमा हो गई। उन्होंने इसे किसानों के लिए सरकार का बड़ा कदम बताया।’
शिवचरण का कहना है कि उपार्जन केंद्र पर कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण था और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। इस सकारात्मक अनुभव ने शिवचरण को आत्मनिर्भर और सशक्त महसूस कराया। उन्होंने अन्य किसानों को भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सलाह दी और इस पहल के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।
बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समर्थन मूल्य पर धान बेमेतरा जिले में वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 27 नवंबर तक 27264 किसानों से 146030.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। यानी की 336.15 करोड़ रुपये की धान खरीदी हो चुकी है। वही 15225 कृषक, राशि 185.04 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान हो गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

