खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिवेणी संगम में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, राजिम के त्रिवेणी संगम महानदी के बीच एक युवक की लाश मिली है। सुबह नहाने गए लोगों ने जब लाश देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजिम टी आई अमृतलाल साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस आशंका जता रही है कि कुछ दिन पहले नवापारा थाने में एक युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लाश उसी युवक की हो सकती है। युवक कुछ दिन पहले शादी में आया हुआ था फिर वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद नवापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। जिससे लाश का पहचान की जा सके।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

