खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तमिलनाडू के पास एक साइक्लोन बना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में आ रही उत्तर की ठंडी और शुष्क हवा की दिशा दो दिन बाद बदलने वाली है। इसके कारण प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने से हल्के बादल भी रहेंगे और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ में 29 नवंबर से 1 दिसंबर के मध्य कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी संभावित है। 27 नवंबर को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में रहा। मौसम विभाग रायपुर के अनुसार आगामी दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तत्पश्चात न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने के आसार हैं। रायपुर के मौसमविद डॉ गायत्री वानी ने बताया कि साइक्लोनिक सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में आने वाली ठंडी, शुष्क हवा की दिशा में दो दिनों में बदलाव होने वाला है जिससे नमी बढ़ने से आसमान पर हल्के बादल रहेंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

