खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। Magic Women जैसे एप्लीकेशन से लड़की की आवाज में बात भी करते था।
जानकारी के मुताबिक मुरली पटेल निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर को उनके फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिला। व्यक्ति ने उस आईडी से दोस्ती कर ली, जो फर्जी आईडी वाला लड़की की आवाज में बातचीत कर रहा था। दोनों के बीच लंबे समय तक संवाद होता रहा। इस दौरान व्यक्ति से उनका अश्लील वीडियो मंगवाया गया। इसके बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग शुरू कर दी।
आरोपी ने कई किस्तों में व्यक्ति से कुल 21 लाख रुपए उनके बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी आरोपी की ओर से लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। साइबर थाना में इस मामले में फर्जी आईडी धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायगढ़ में दबिश दी और प्रीतम महंत, कामेष साव और हेमसागर पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नग लैपटॉप 3 नग मोबाइल एवं ठगी के रकम से खरीदे गए घरेलू व सोने-चांदी के जेवरात को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

