खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद विवाद बढ़ गया है। धमकी भरे कॉल पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जम्मू-कश्मीर और केरल से आ रहे हैं। कॉल और ई-मेल में कहा जा रहा है, “तेरा सिर कलम कर दिया जाएगा, तुझे जान से मार दिया जाएगा।” इन धमकियों के बाद डॉ. सलीम राज ने आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
डॉ. सलीम राज ने दो सप्ताह पहले एक आदेश जारी किया था, जिसमें मस्जिदों में दी जाने वाली जुमे की तकरीर की विषय-वस्तु को पहले वक्फ बोर्ड से मंजूरी लेने को कहा गया था। इस आदेश के बाद करीब 142 मस्जिदों ने बोर्ड से अनुमति ली थी। हालांकि, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और राज्य के कई मुस्लिम नेताओं ने इसका विरोध किया, जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कदम की सराहना की।
डॉ. सलीम राज ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हालिया घटना का जिक्र करते हुए मुतवल्लियों (मस्जिद प्रबंधकों) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि संभल में मुतवल्लियों के गलत बयानों के कारण पथराव जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने मुतवल्लियों से अपील की है कि वे तकरीर से पहले इसकी जानकारी वक्फ बोर्ड को दें ताकि विवादों को रोका जा सके।
डॉ. सलीम राज ने कहा कि जैसे वक्फ बोर्ड है, वैसे ही सनातन बोर्ड भी होना चाहिए। उनका यह बयान राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बन गया है।पुलिस ने धमकी भरे कॉल्स और ईमेल्स की जांच शुरू कर दी है। कॉल्स और संदेशों के नंबर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य स्थानों से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

