खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दलपत सागर में प्रति वर्ष की भांति 7 दिसम्बर को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर हरिस एस. ने शहर के समाजसेवी संस्था, स्वयंसेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों, युवोदय की टीम और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करें। इस दीपोत्सव में लगभग तीन लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया जाएगा।
इसके लिए दीपों, तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य व्यवस्था में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। दीपों का संग्रहण हेतु सभी एसएलआरएम सेंटर और दलपत सागर को चिन्हांकित किया गया जहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल, बाती आदि प्रदान कर सकते हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

