खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी से लगे मंदिर हसौद इलाके में स्थित ग्राम बहना काड़ी के खदान पारा से लगे प्लॉट में युवक की हत्या कर लाश को घसीट कर झाड़ियों में छुपा दिया। इसकी जानकारी उस समय मिली जब गांव की महिलाए गोबर कंडा व लकड़ी इकट्ठा करने गई थी झाड़ीयों के बीच शव को देखकर चिल्लाने लगी।
इसकी जानकारी महिलाओं नें सरपंच को दी। फिर सरपंच ने मंदिर हसौद थाने को घटना से अवगत कराया इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर हसौद सीएसपी, क्राइम ब्रांच फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वाड घटना स्थल पहुंच कर छानबीन की। सीएसपी के मुताबिक मृतक की पहचान रमेश काल पिता छोटे काल सीधी जिला मध्य प्रदेश का रहने वाले के रूप में हुई। मृतक राकेश दुबे की खदान को बंसल अग्रवाल द्वारा किराये पर चलाया जा रहा है, वहीं पर 1 साल से हेल्पर का काम करता था। हत्या धारदार हथियार से सिर के पीछे हिस्से पर वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना स्थल पर खून पड़ा हुआ है।
मौत हो जाने पर घटना स्थल से 10 फीट तक घसीटकर घास की झाड़ियों के बीच शव को छिपाया गया है। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम जांच में जुटे हुए हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

