खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 (पीसीएस) के जरिए 246 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
वहीं मुख्य परीक्षा की संभावित तारीख 26, 27, 28 और 29 जून 2025 है। ऑनलाइन फोरम एक दिसंबर 2024 की दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर 2024 रात्रि 11:59 बजे तक भरे जाएंगे।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01/12/2024 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 30/12/2024 रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।
प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। जबकि मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 26 से 29 जून 2025 रखी गई है।
246 पदों के लिए 9 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त लेखा सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत 17 विभागों में भर्ती की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर के सात, डीएसपी के 21 पदों पर भर्ती होगी। जिला आबकारी अधिकारी के दो पद है। आबकारी उप निरीक्षक के लिए सर्वाधिक 90 पदों पर भर्ती होगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

