खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अब ठिठुराने वाली ठंड शुरू हो गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के बाद अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से पारा गिरा है। माना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 12.3 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस और सुकमा में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, बलरामपुर-रामानुजगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस, जशपुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा में 10 डिग्री व कोरिया में 10.8 डिग्री, महासमुंद में 11.4 डिग्री, दुर्ग में 12 डिग्री, राजनांदगांव में 13 और बालोद में 12.8 दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में नमी के कारण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। रायपुर में 26 नवंबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकती है।
राजधानी में दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। ज्यादातर लोग दिनभर गरम कपड़ों में नजर आए। माना और शहर के आउटर क्षेत्र में ठंड ज्यादा लग रही थी। मंगलवार को आकाश साफ रहने पर पारा और गिरने की संभावना है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

