खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तारगुड़ा में रहने वाले एक भतीजे शिबो कश्यप ने अपने बड़े पिता लखमू राम कश्यप के घर मे देर रात को घुसकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आगकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद घर में मौजूद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस आराेपी भतीजे शिबो कश्यप की पता-साजी कर रही है।
नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लखमू राम कश्यप पिता स्व. झितरू कश्यप उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम उलनार पंचायत तारागुड़ा पारा नगरनार के 24 नवंबर के रात्री 12 बजे ग्राम उलनार पंचायत तारागुडा पारा प्रार्थी के घर मे घुसकर आरोपी शिबो कश्यप पिता विक्रम कश्यप 35 वर्ष निवासी ग्राम उलनार पंचायत तारागुडा पारा के द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि शिबो कश्यप के द्वारा प्रार्थी के हिस्से की जमीन को हड़पना चाहता है, जिसे लेकर आरोपी के द्वारा लखमू को जान से मारने की धमकी भी दिया था, 24 नवंबर को पीड़ित अपनी पत्नि के साथ घर में अकेला था, खाना खाकर रात्री में अपने घर में अलग-अलग कमरे में सोये थे, रात्री करीबन 12 बजे आराेपी शिबो कश्यप कमरे में आकर जान से मारने की बात कहते हुए हाथ में रखे पेट्रोल को डालने के साथ ही माचिस जलाकर उपर फेंक दिया, जिससे पीड़ित का चेहरा सीना, दोनों हाथ, दोनो घुटना के पास जल गया है, पीड़ित लखमू राम कश्यप काे परिजन अस्पताल लाकर भर्ती किया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

