खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके दो जुड़वां बच्चों की मौत को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फिर से सवाल उठने लगे है। करतला सीएचसी से जिला अस्पताल लाने के दौरान एंबुलेंस में महिला को ऑक्सीजन नहीं दिया गया। पति ने खुद यह बात बताई, जिसके कारण जुड़वा नवजात बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार काफी सदमे में है।
कोरबा में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक बार फिर से खुल गई है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण महिला और उसके दो जुड़वा नवजात बच्चों की मौत हो गई। मामला करतला थाना चेत्र के जोगीपाली गांव का है। बताया जा रहा है,कि प्रसव पीड़ा उठने मृतका कांति राठिया को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया,जहां महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद जच्च-बच्चा को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। एंबुलेंस में सब कुछ सही था,तभी एकाएक महिला और उसके दोनों बच्चों की सेहत बिगड़ी और अस्पताल में उपचार मिल पाता उससे पहले की उनकी मौत हो गई। पति ने इस घटना को लेकर स्वास्थ्य महकमे पर सवाल उठाए है।
कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर इस तरह की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की खबरे सामने आते रहती है। व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जाता है बावजूद इसके लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घट जाती है। इस दिशा में विभाग को जरुरी कदम उठाने की जरुरत है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

