खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मितानिन दिवस के अवसर पर जगदलपुर नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में आज रविवार काे भाजपा के वार्ड पार्षद श्रीमती सुविधा गुप्ता ने भाजपा के पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी की अध्यक्षता में मितानिनों का सम्मान समारोह रखा, सम्मान समारोह में शहर के मितानिन बहने को आमंत्रित कर मितानिनों के द्वारा किए जा रहे कार्य का उल्लेख किया गया और वार्ड वासियों के बीच में मितानिन बहने के कार्यों के संबंध में उपस्थित वार्ड वासियों को जानकारी दी गई। मितानिन अपने नाम के अनुरूप शहरी क्षेत्र में 2011 से अब तक कार्य कर रही हैं। मितानिन बहनों के द्वारा किए जा रहे उल्लेखित कार्यों को स्मरण करते हुए मितानिन बहनों को शाल श्रीफल से तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि मितानिन नाम के अनुरूप मित्रता के साथ समाज के बीच शासन के द्वारा दी गई जिम्मेदारियां को निर्वहन करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। मितानिन बहन चाहे प्राथमिक स्वास्थ्य की बात हो प्रसव के पूर्व और प्रसव के पश्चात जच्चा बच्चा की संपूर्ण देखरेख और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है आज शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आई है एक मित्रता के भाव से काम करने वाली मितानिन बहनों का भी बड़ा योगदान है, मितानिन बहनों की जितनी प्रशंसा वह कम है।
प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा कि मितानिन मतलब एक सच्चा मित्र, एक साथी, और एक मार्गदर्शक। आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन, और निस्वार्थ सेवा से यह साबित कर दिया है कि समाज में बदलाव की असली ताकत जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों में निहित होती है।आपने हर घर संपर्क कर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, बल्कि जागरूकता फैलाकर यह भी सुनिश्चित किया है कि हर व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सके। आप सबके अनुभव और प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा मितानिन बहने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है लेकिन समस्त विभागों का जमीनी कार्य का संपादन बखूबी करती हैं, डेंगू, मलेरिया का सर्वे का कार्य हो, या डेंगू मलेरिया से प्राथमिक उपचार और इससे बचाव समाज में जागरूकता का लाने की भूमिका भी निभाते हुए कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर जब लोग अपने परिवार की चिंता कर रहे थे, तब मितानिन बहने समाज की चिंता कर रही थी। मितानिन बहने अपने जिम्मेदारी के साथ-साथ शासन के समस्त कार्यों में चाहे वह महतारी वंदन का फॉर्म में सहयोग हो या श्रम विभाग की योजना का क्रियान्वयन कार्य में अपने महत्ती भूमिका निभाई है। शासन के संपूर्ण जनहित के कार्यों का क्रियान्वयन मितानिन बहने बखूबी करती है उनके समर्पण से आज समाज में मितानिन बहनों का विशेष स्थान है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्यासरण तिवारी ने भी संबोधन कर उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन योगेश ठाकुर ने किया और कार्यक्रम का समापन आभार योगेश शुक्ला ने किया, इस अवसर पर एरिया कोऑर्डिनेटर स्वास्थ्य विभाग मोहम्मद नईम कुरैशी वार्डवासी नर्सिंग सेठिया, नारायण चांडक, विवेक झा, रोशन झा, गोकुल साव, विनय झा, वीरू शर्मा, अमर झा, संध्या गुप्ता, आरती तिवारी, मनीष निषाद, प्रेम आचार्य, मनीष खंडेलवाल, कल्लू मामा, शरद भविष्यकर, किशोर ठाकुर के साथ वार्डवासी उपस्थित रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

