खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम कलचा में विश्व हिंदू परिषद् ने सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियाेगिता का आयोजन किया है। इस क्रिकेट प्रतियाेगिता में 32 टीम भाग लेगी। जिसमें प्रथम ईनाम 51 हजार व द्वितीय ईनाम 31 हजार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा। विश्व हिंदू परिषद् हरि साहू ने बताया आज प्रथम दिवस बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज रविवार काे इसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया और खिलाडियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस दौरान मुख्य अतिथि महेश कश्यप बस्तर सांसद,विशिष्ट अतिथि हरि साहू जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद कमल नाग, कलचा सरपंच देवदास बघेल, उप सरपंच कलचा महादेव बघेल, गरावण्ड खुर्द सरपंच कैलाश ठाकुर, नगरनार प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सुखमन नाग, नगरनार प्रखंड प्रचार-प्रसार दयाराम बघेल, नगरनार मंडल महामंत्री जयराम बघेल, समिति अध्यक्ष धनीराम बघेल, पंच मनधर कश्यप पंच, शेखर देवांगन नगर प्रखंड सेवा प्रमुख सुनील सेठिया, अशोक नाग, पुरनो बघेल, गंगाधर सेठिया, भगवान बघेल, जगदास,उमा बेसरा, परशु बघेल, पिंटू बघेल, बिक्सन नेताम, गजलाल बघेल, गोलूदास उपस्थित रहे। विदिदत हाे कि ग्राम कलचा वर्तमान बस्तर सांसद महेश कश्यप का गृहग्राम है, जहां से सांसद महेश कश्यप ने राजनीति की शुरुआत की थी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

