खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के फार्मेसी कॉलेज बोरपदर में 63वें थिंक हेल्थ, थिंक फार्मेसी थीम के साथ राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बधेल एवं चित्रकाेट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। विधायक विनायक गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मेसी स्वास्थ्य क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा है। इसके बिना चिकित्सा सेवाओं की कल्पना नहीं की जा सकती। फार्मासिस्ट न केवल दवाओं का प्रबंधन करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बीमारी की रोकथाम में भी योगदान देते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका को रेखांकित करना और फार्मेसी के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना था। इसमें छात्रों, फैकल्टी और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने फार्मेसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे फार्मासिस्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य का स्तंभ है, और रोगी के देखभाल में अहम योगदान देते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों और प्रजेंटेशन के माध्यम से फार्मेसी के महत्व को रेखांकित किया। पोस्टर प्रदर्शनी, जागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य शिविरों जैसे कार्यक्रमों ने इस आयोजन को और आकर्षक बना दिया। कॉलेज के प्राचार्य ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

