खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र के मोहन भाटा गांव के जय कुमार लहरें द्वारा नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तरप्रदेश ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जिस पर तखतपुर पुलिस द्वारा स्पेशल टीम बनाकर उत्तरप्रदेश के जिला प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
हालांकि पुलिस ने दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन यहां यह सोचने की बात है कि जिस तरह से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वह कहीं ना कहीं अभिभावक की अनदेखी और युवाओं में शिक्षा के प्रति कम होते विश्वास को दर्शाता जा रहा है, जरूरत है तो इस दिशा में जन जागरूकता अभियान चलाने की, ताकि इस तरह के मामलों में कमी आ सके, वरना केवल कार्रवाई कर वाहवाही लूटने की बजाय अगर पुलिस द्वारा ग्रामीण और शहर स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं तो इन मामलों में कुछ हद तक कमी आ सकती है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

