खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में चाकू दिखाकर डरा-धमकाकर शराब की डिमांड़ करने वाला बदमाश अमरिश सिंह राजपुर काे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू भी बरामद किया है। पूछ-ताछ में गिरफ्तार आराेपी ने राजेश तंती को हाथ मुक्का से मार-पीट करने एवं अपने पास रखे स्टील बटन चाकू को निकालकर उसे डराना धमकाना स्वीकार करने पर, आरोपी को गिरफ्तार कर, कार्यवाही उपरांत आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश तंती निवासी महारादेव घाट जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि 9:30 बजे अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा काउन्टर में बैठने कहने पर बैठा था, इसी दाैरान अमरिश सिंह राजपुर जो हमेशा खाना खाने के लिये रेस्टोरेंट आते-जाते रहता है, जो प्रार्थी को बुलाकर तुम दारू लाओ बोला अपने पैसे से एक बम्फर लेकर आओ कहा जिसे मना करने पर उसने धमकी देते हुए कहा कि मैं शहर का दादा हूं तु मेरे को नहीं जानता है कहते हुये प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया जिससे गर्दन पर चोट आया और अपने पास रखे स्टील बटन वाला चाकू को निकालकर चाकु दिखाकर लहराकर, डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दिया है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा आरोपी अमरिश सिंह राजपुत का पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

