खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र अंर्तगत चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में नक्सलियों द्वारा लगाये गये 1 आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बल, सीआरपीएफ 74 & 226 बटालियन का संयुक्त बल सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुये थे। अभियान के दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को गंभीर क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लगाये गये आईईडी काे सुरक्षा बलों की सतर्कता से बरामद करने के बाद माैके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है।
उल्लेखनिय है कि थाना चिंतलनार क्षेत्र में आज रविवार सुबह 11:बजे रायगुड़ा के जंगल में अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेसर अईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के चलते सुरक्षा बल लगातार सक्रिय रहते हैं। आज रविवार काे लगातार दूसरी घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियाें द्वार लगाये गये आईईडी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आईईडी बरामद हाेने की जानकारी सुकमा एसपी के माध्यम से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

