खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले में पुलिस ने 5 घंटों के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामला में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप से गुस्साए आरोपियों ने कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करने वाले एक शख्स की हत्या कर दी। यह पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्राम बोरगहन और परसवानी मार्ग के बीच एक अधेड़ की लाश मिली थी। घटनास्थल पर साइकिल गिरी हुई थी, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्ती की और बताया कि, मृतक दुखुराम मरकाम (50) ग्राम बासिन का रहने वाला था। वह कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करता था।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, 22 नवंबर की रात अर्जुन्दा से कबाड़ बेचकर मृतक दुखुराम अपने गांव बासिन लौट रहा था। पुलिस ने उससे आखिरी बार मिलने वालों से पूछताछ की। शक के आधार पर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि, मृतक दुखुराम ने कबाड़ बेचने के दौरान उनपर साइकिल चुराने का आरोप लगाया था। इस वजह से आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दुखुराम की हत्या करने की साजिश रची। उन्होंने दुखुराम का पीछा किया और बोरगहन-परसवानी मार्ग पर गला घोटकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गए।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

