खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी काेतवाली पुलिस काे मुखबीर के माध्यम सूचना प्राप्त हुआ है कि दो व्यक्ति बस स्टैण्ड कोंडागांव में एक पिठ्ठू बैग और एक ट्राली बैग में खाकी रंग के सेलो टेप से लिपटे पैकेट में गांजा रखकर रायपुर जाने हेतु बस का इंतजार कर रहे है।
सूचना तस्दीक व कार्यवाही के दौरान आरोपी महताब पिता सरीफ अहमद उम्र 32 वर्ष साकिन गोरीपुर निवाड़ थाना बागपत जिला बागपथ उत्तरप्रदेश एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा एक ट्राली बैग के अंदर 2 पैकेट व एक पिठ्ठू बैग में 1 पैकेट कुल 15 किलो गांजा का परिवहन करते पाये जाने से आरोपी/बालक का कृत्य धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तारी/निरूध्द के कारणों से अवगत कराकर आरोपी महताब को आज शनिशार काे गिरफ्तार किया गया, इसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को निरूध्द किया गया। थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 412/2024 धारा 20बी नार.एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सउनि. दिनेश पटेल प्रआर. मिथलेस रजक, आर. सुखी राजपुत, दिनेश नेताम, बुधसन कुलदीप व साइबर सेल का योगदान रहा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

