खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में हाे रहे लगातार नक्सली मुठभेड़ में नक्सलियाें के बड़े कैडराें के मारे जाने के बाद कमजाेर पड़ चुके बाैखलाये नक्सली इन दिनाें मुखबिरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणाें की हत्या कर अपने वजूद काे बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसी क्रम में इस बार बस्तर संभाग के ग्रामीणाें के स्थान पर छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर तेलंगाना के मुलुगु जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाकर पंचायत सचिव और एक ग्रामीण का अपहरण कर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सलियों की वाजेदु वेंकटपुरम क्षेत्र की सचिव शांता ने पर्चा कर पर्चा में लिखा है कि ये दोनों पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहे थे। नक्सली हत्या की वरदात के बाद वहां के भयावह स्थिति से दाे-चार हाे रहे ग्रामीण किन परिस्थितियाें अपने जीवन का निर्वहन कर रहे हैं, इनकी पीड़ा काे समझने वाला वहां काेई भी नही है। बावजूद इसके इससे इंकार नही किया जा सकता है कि, केंद्र और छग. की सरकार के द्वारा नक्सलियाें के खाात्में के लिए तय किये गये समय सीमा 10 मार्च 2026 तक और कितने मजबूर ग्रामीण नक्सली हत्या के शिकार हाेंगे? यह बड़ा यक्ष प्रश्न है?
मिली जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार रात में 10-15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को घर से उठा लिया। इसके बाद दोनों को गांव से बाहर लेकर जाकर दाेनाे की हत्या कर दी । वारदात के बाद दोनों के शवों को मौके पर ही छोड़कर नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। वहीं जब इसकी खबर पुलिस को मिली तो जवान मौके पर पंहुचकर दोनों के शवों को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

