खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए सेजबहार स्थित शासकीय प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में मतों की गणना की जा रही है। सुबह आठ बजे डाक मत पत्रों की गणना से शुरू हुई प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने वीडियो जारी किया है। रायपुर के सेजबहार स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग हो रही है। 19 राउंड में यहां वोटों की गिनती होनी है। दोपहर 2 बजे तक रिजल्ट की तस्वीर साफ हो सकती है।
यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, इसके बाद EVM के मतों की गणना हो रही है। भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने कहा कि दक्षिण विधानसभा में सुनील सोनी इतिहास रचेंगे। कांग्रेस के मिठाइयों के ऑर्डर को लेकर कहा कि पिछले बार भी कांग्रेसियों ने मिठाइयां ऑर्डर की थी, लेकिन जश्न भाजपा कार्यालय में मनाया गया था।
तीसरे चरण के बाद बीजेपी: 11240 कांग्रेस: 5202 बीजेपी को कुल बढ़त: 5331
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

