खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कांकेर थाना क्षेत्र अंर्तगत आईसीआईसीआई बैंक के सामने वन्य प्राणी भालू ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसका सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमले में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। आज गुरूवार काे साेसल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक युवक खड़ा है। पीछे से भालू तेजी से दौड़ते हुए आता है। अचानक झपट्टा मारता है, लेकिन वह युवक को घायल नहीं कर पाता। युवक के आवाज करते ही भालू भाग जाता है।
हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे इलाके में भालुओं का आतंक जारी है। कभी भी रिहायशी इलाके में आ जाते हैं, सड़कों पर घूमते देखे जाते हैं, हमेशा डर का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भोजन की तलाश में जानवर लगातार शहरी इलाकों का रुख कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग किए हैं। वहीं सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट पर है, लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

