खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 17 नवंबर को नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। परिजनों से पूछ-ताछ करने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर ले गया होगा। मामला नाबालिग बालिका से संबधित होने से मामले की गंभीरता के देखते हुए चारामा थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में नाबालिग अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश के दौरान मुखबिर से अपहृत बालिका ग्राम लटियारा बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम रवाना होकर अपहृता का पता-साजी कर अपहृत बालिका को आरोपी महेश मरकाम पिता शीतलराम मरकाम उम्र 19 साल निवासी लाटियारा बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी के घर से बरामद कर आराेपी काे गिरफ्तार किया गया।
अपहृता से पूछताछ करने पर बतायी कि वर्ष 2023 में नरहरपुर में मौसी मौसा के घर रहकर पढाई कर रही थी, वहीं परिचय हुआ है। तुमको पसंद करता हूं शादी करूंगा बोलकर 17 नवंबर को फोन कर बुलाया तो अपने घर से करीबन 3 बजे मुख्य मार्ग पहुंची। आरोपी महेश मरकाम वहां से अपने साथ लाटियारा बेलर लेकर गया। आरोपी नाबालिग है जानते हुए भी शादी का झांसा देकर मना करने पर भी दुष्कर्म किया। मामले में अपहृता के कथन पर से अपराध धारा 64,64(2)(ड), 65(1) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 64,64(2)(ड), 65 (1) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट जोडा गया है। विवेचना के दौरान महेश मरकाम पिता शीतलराम मरकाम उम्र 19 साल निवासी लाटियारा बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ करने पर महेश मरकाम द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर चारामा थाना में कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे आरोपी महेश मरकाम को जेल दाखिल कर दिया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

