खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के सर्व आदिवासी समाज के गीदम ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वेट्टी ने आगामी पंचायत चुनाव काे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र के माध्यम से कहा है कि दंतेवाड़ा एक अनुसूचित क्षेत्र है। यहां आदिवासी महिला से गैर आदिवासी पुरुष विवाह कर लेता है, फिर चुनाव में खड़ा करवाकर गैर आदिवासी लोग उसमें कब्जा जमा लेते हैं, यह सरासर गलत है, इस पर रोक लगाई जाए।
जितेंद्र वेट्टी के पत्र में लिखा है कि यहां आदिवासी महिला से गैर आदिवासी विवाह करने के बाद आदिवासी आरक्षण वाली सीट से चुनाव लड़ता है। जितेंद्र वेट्टी ने लिखा कि पेसा अधिनियम 1996 में यदि कोई आदिवासी महिला आदिवासी गैर आदिवासी पुरुष से शादी कर लेती है तो महिला का आरक्षण समाप्त माना गया है, फिर आदिवासी आरक्षण सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते। जितेंद्र ने पत्र के माध्यम से कहा कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि अनुसूचित क्षेत्र में आरक्षण वर्ग की महिलाओं को चुनाव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

