खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत आमागुड़ा स्थित झाडेश्वर परिवहन संघ के कार्यालय में बीती रात अज्ञात लोगों ने तोड़-फोड़ की। इस मामले की जानकारी लगते ही संघ के लोग मौके पर पहुंचकर इसकी जांच करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से लगे नगरनार क्षेत्र में फिर से परिवहन को लेकर चल रहे विवाद में बीती रात झाडेश्वर परिवहन संघ में तोड़-फोड़ की गई।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही बस्तर सांसद और स्थानीय विधायक ने इस दफ्तर का शुभारंभ किया था। आदिवासियों ने इस परिवहन समिति को बनाया है, नगरनार में तैयार होने वाले स्टील का परिवहन करने के उद्देश्य से इसे बनाया गया था। विदित हाे कि एनएमडीसी से निकलने वाले लौह उत्पाद के परिवहन को लेकर हाल में विवाद गहरा गया, जिसके बाद समिति के कुछ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया इसके बाद झाडेश्वर परिवहन सरकारी समिति दो फाड़ हो गई। जारी विवाद के बाद गुरूवार बीती देर रात तोड़-फोड़ की गई। यह भी विदित हाे कि वर्ष 2017 का खुटपदर गोलीकांड के बाद से यह गांव काफी चर्चा में था, वहीं बीती रात हुई तोड़-फोड़ के बाद एक बार फिर से उसी तरह की झड़प की संभावना व्यक्त की जा रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

