खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो रायपुर आने वाले है। रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों ने लल्लूराम डॉट कॉम से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि रेल मंत्री नागपुर से रायपुर ट्रेन से पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि हो गई है और आज सुबह ही उनका पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक 24 नवंबर को वे दिल्ली से नागपुर के लिए रात 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होंगे। वे नागपुर रात 9:40 बजे पहुंच जाएंगे। इसके बाद वे नागपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 25 नवंबर को वो सुबह 8 बजे आयोजित एसटी-एससी एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9:50 बजे नागपुर से ट्रेन से रायपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगे। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन है या वे ट्रेन में यात्रियों से बातचीत करेंगे। क्योंकि जिस ट्रेन से वे रायपुर जा रहे उसे नागपुर से रायपुर पहुंचने में मजह 4 घंटे लगेंगे।
रेल मंत्रालय से जारी शेड्यूल के मुतबिक वे 1:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और यहां से 2:15 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
रेल मंत्री के इस कार्यक्रम की सूचना बाद जीएम और आरपीएफ आईजी समेत तमाम अधिकारियों ने नागपुर जाने की तैयारी शुरू कर ली है, वहीं रायपुर रेल मंडल ने भी रेलवे स्टेशन में सफाई और बाकी तैयारियों के निर्देश दे दिए है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

