खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोदल में बुधवार देवर नीलू मंडावी ने अपनी भाभी जयमनी व भाई बोड़कू मंडावी पर हथोड़े से हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नीलू मंडावी फरार हो गया। परिजनाें ने घायलों को उपचार के लिए मेकाॅज भिजवाया, इलाज के दौरान भाभी जयमनी की मौत हो गई। वहीं भाई बोड़कू मंडावी घायल है, जिसका मेकाॅज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी नीलू मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार बड़े बोदल स्कूलपारा निवासी बोड़कू मंडावी अपनी पत्नी जयमनी व दो बच्चे गणेश व बेटी अनुराधा के साथ निवासरत है। बोड़कू का छोटा भाई नीलू मंडावी अपनी पत्नी सुको व दो बच्चों के साथ भाई के घर से कुछ दूरी में रहता है। बताया जा रहा है कि करीब साल भर से नीलू मंडावी की दिमागी हालात ठीक नहीं चल रही है। बुधवार की रात को अचानक नीलू बड़े भाई बोड़कू के घर आया। यहां भाभी जयमनी ने उसे खाना खाने की बात कही, जिस पर नीलू ने खाना न खाने की बात कहते हुए बाद में खाने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद नीलू वापस आया और अपनी भाभी जयमनी के ऊपर हथोड़े से वार करने लगा। पत्नी पर हमला होता देख भाई बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा। आरोपी नीलू ने बड़े भाई के ऊपर भी हथोड़े से वार करते हुए फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घर पहुंचे। घायलों को आस-पास के लोग अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान जयमनी ने दम तोड़ दिया, जबकि भाई को घायल अवस्था मे भर्ती किया गया है। परिजनों ने यह भी बताया कि करीब तीन से चार दिन पहले नीलू ने अपनी पत्नी को धमकाने के चलते अपने मायके आमाडोंगरी पखनार अपने बच्चों को लेकर चली गई थी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

