#khbarworld24.com – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में बन्नू जिले के मालीखेल इलाके में आत्मघाती बम विस्फोट और गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के 17 सैनिक मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी संगठन टीटीपी के सहयोगी हाफिज गुल बुहादुर ग्रुप (एचजीबी) ने ली है।
एचजीबी ने पाकिस्तानी सैनिकों के सिर भी काट दिए, इसका वीडियो भी जारी किया है। वहीं पाक सैनिकों को हमले के बाद गाड़ी तक नहीं मिल सकी और उनको अपने साथियों की
लाश गधे पर लादकर ले जानी पड़ीं। बन्नू में सेना के एक चेकपोस्ट को निशाना बनाकर हमला किया गया। कार में सवार होकर आए आत्मघाती हमलावर ने खुद को चेकपोस्ट पर उड़ा दिया, जिससे बड़ा धमाका हुआ। हमले के बाद फायरिंग में सुरक्षाबलों ने छह हमलावरों को मार गिराने का दावा किया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। -बालकृष्ण साहू
Trending
- आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
- सीएम साय, डिप्टी सीएम साव और शर्मा पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में शिकायत
- छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 376 नमूने लिए; 775 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन

