#khbarworld24.com – रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ने की आशंका के बीच अमेरिका ने यूक्रेन में अपना दूतावास अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में कहा कि अत्यधिक सावधानी के चलते दूतावास को बंद कर दिया गया है तथा दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। दूतावास ने बयान जारी कर कीव में अपने स्टाफ को कामकाज बंद करने की सलाह दी है।
इसके साथ ही यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को भी संभावित हवाई हमले के मद्देनजर अलर्ट रहने और जरूरी एहतियात बरतने को कहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को बैलिस्टिक मिसाइल के हमले का जवाब न्यूक्लियर अटैक से दिए जाने की घोषणा की। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या अब रूस, यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक करेगा? जानकार कह रहे हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बैलिस्टिक मिसाइल हमला करके लक्ष्मण रेखा क्रॉस कर दी है। यही कारण है कि यूरोपीय देश अब न्यूक्लियर वॉर के खतरे से अलर्ट होने लगे हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। -बालकृष्ण साहू

