#khbarworld24.com – आगामी 25 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में वक्फ विधेयक पेश किये जाने की संभावना बेहद कम है। विधेयक पर अभी संसद की संयुक्त संसदीय समिति में चचर्चा हो रही है। विधेयक को अभी विभिन्न आयामों पर कसे जाने की शुरुआत ही हुई थी कि पक्ष और विपक्ष के समिति सदस्यों के बीच जमकर विरोधाभास शुरू हुआ। तब से अब तक 21 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति की बैठकों और अन्य राज्यों में जाकर विमर्श करने के समिति के आह्वान को नकार कर 13 विपक्ष के सांसदों बहिष्कार का रुख अपनाया। ऐसे में जब परस्पर सहयोग की भारी कमी है, जेपीसी, यानी भाजपा के वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व वाली संसदीय संयुक्त समिति अपनी रिपोर्ट सदन के पटल पर रख देगी, इसकी संभावना कमतर देखते हुए माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र में वक्फ संशोधित विधेयक नहीं रखा जा सकेगा।
आज होगी जेपीसी की फिर बैठक
कल. गुरुवार को एकबार फिर जेपीसी की बैठक होनी है। कोशिश की जाएगी कि संसदीय पटल पर रखे जाने पर समिति में एक राय बने। कल की बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से संसदीय संयुक्त समिति से गुजारिश की जाएगी कि वक्फ संशोधित विधेयक की रिपोर्ट शीतकालीन सत्र में संसदीय पटल पर रख दिया जाए ताकि विधेयक को इसी सत्र में पारित कराया जा सके।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। -बालकृष्ण साहू

