#khbarworld24.com – इजराइल हमास जंग के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 19 नवंबर को अचानक गाजा का दौरा किया। यहां वे इजराइली सैन्य ठिकानों पर पहुंचे। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने इजराइल बंधकों को सौंपने वाले को 5 मिलियन डॉलर देने की भी पेशकश की।
नेतन्याहू ने हमास के साथ किसी भी तरह के बुद्ध विराम के प्रयासों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद हमास फिर कभी फिलिस्तीन पर हुकूमत नहीं करेगा। नेतन्याह ने कहा- हमास वापस नहीं आएगा। इजराइल गाजा में लापता 101 इजराइली बंधकों की तलाश जारी रखेगा। जो कोई भी हमारे बंधकों को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत करेगा, वह अपनी मौत का पी खुद जिम्मेदार होगा। हम उन्हें खोजकर रहेंगे। इजराइली सेना ने इस विजिट का वीडियो भी जारी किया है। नेतन्याहू युद्ध जैकेट और हेलमेट पहने दिख रहे हैं। इजराइली ने यह दौरा ऐसे वक्त किया जब ब्राजील में G20 समिट चल रही थी। समिट में गाजा को और ज्यादा मदद देने और युद्ध रोकने की अपील की गई।
इजराइल हमास जंग को 13 महीने हो चुके हैं। 7 अक्टूबर 2023 को इसकी शुरुआत हुई थी। हमास के सैकड़ों आतंकी गाजा पट्टी के रास्ते साउथ इजराइल में घुस गए। अंधाधुंध फायरिंग की। 1139 लोगों को मार दिया और 251 लोगों को अगवा करके ले गए।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। -बालकृष्ण साहू

