#khbarworld24.com – महाराष्ट्र में बिटकॉइन के बदले 6600 करोड़ कैश लेने के मामले में ईडी की टीम ने बुधवार को रायपुर में गौरव मेहता के निवास पर धावा बोला। गौरव मेहता मुंबई स्थित सारथी एसोसिएट्स ऑडिट फर्म का काम देखते हैं। आरोप है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले तथा महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बिटकॉइन के बदले नोट देने गौरव मेहता से संपर्क किया था।
ईडी की टीम इस पूरे मामले की मनी लांड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है। इस पूरे मामले की पुणे पुलिस अलग से जांच कर रही है। यह भी पता चला है कि ईडी के बाद मेहता के ठिकानों पर सीबीआई ने दबिश दी है। मंगलवार को पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने सुप्रिया सुले तथा नाना पटोले का गौरव मेहता से संपर्क करने का दावा किया था।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। -बालकृष्ण साहू

