खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी से मुकरने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश के बुढार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से मोबाइल के जरिए जान-पहचान बनाई और उसे शादी का भरोसा देकर गौरेला के होटलों में बुलाकर संबंध बनाए थे। गौरेला थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि 2022 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान बुढार निवासी शिवम रजक से हुई थी। दोनों ने फोन नंबर साझा किए और करीब छह महीने तक बातचीत जारी रही। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया।
2024 में शादी करने की बात कहते हुए गौरेला के विभिन्न होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। 2024 के जुलाई तक शादी के वादे पर भरोसा करने वाली युवती ने जब शादी की बात आगे बढ़ाई, तो आरोपी बहाने बनाने लगा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। आखिरकार, जब पीड़िता को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने गौरेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गौरेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम रजक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया और उसे बुढार से गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

