खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में 14 नवम्बर से धान खरीदी का दौर जारी हो चुका है। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में सहकारी बैंकों के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 370 किसानों से 15 हजार 626 क्विंटल धान की खरीदी के एवज मंे अबतक 03 करोड़ 59 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि कंतेली बैंक शाखा में अबतक 14 किसानों को 09 लाख 37 हजार रूपए, जरहागांव बैंक शाखा में 25 किसानों को 18 लाख 36 हजार रूपए, पंडरभट्ठा बैंक शाखा में 18 किसानों को 18 लाख 25 हजार रूपए, पथरिया बैंक शाखा में 12 किसानों को 09 लाख 49 हजार रूपए, बोड़तरा बैंक शाखा में 23 किसानों को 17 लाख 13 हजार रूपए, मुंगेली बैंक शाखा में 72 किसानों को 82 लाख 07 हजार रूपए, लोरमी बैंक शाखा में 16 किसानों को 13 लाख 39 हजार रूपए, सेतगंगा बैंक शाखा में 02 किसानों को 22 हजार रूपए और संरगाव बैंक शाखा में 188 किसानों कों 01 करोड़ 91 लाख रूपए भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सहाकरी बैंको में किसानों को समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान की राशि के भुगतान के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

