खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल से अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाले एक बदमाश युवक राहुल को गिरफ्तार किया है। युवक रविवार रात करीब 12 बजे छत से कूदकर जीएनएम इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा। हॉस्टल में नर्सिंग की करीब 85 छात्राएं मौजूद थीं। बदमाश एक-एक करके हॉस्टल के कमरों के दरवाजे खटखटाने लगा, शुरू में तो लड़कियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ये बार-बार होने लगा तो लड़कियां डर गईं और चिल्लाने लगीं। इसी बीच बदमाश एक कमरे के भीतर दाखिल हो गया। कमरे के भीतर से बदमाश लड़कियों के अंडर गारमेंट्स उठाने लगा। इस बीच बाकी लड़कियों ने जब उसे रोकने की कोशिश कि तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ लड़कियों को चोट भी आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राहुल के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी राहुल के कब्जे से छात्राओं के अंडर गारमेंट्स मिले हैं। वहीं जब पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही थी तो उसने छात्राओं को धमकी दी कि वह वापस आएगा, जिसके चलते हॉस्टल की लड़कियां डरी हुई हैं। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी राहुल नशे में था।
वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।छात्राओं के कमरों में कुंडी तक नहीं लगी है। नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्य अनीता सोनी ने बताया यहां पर कल वार्डन छुट्टी पर थी। दूसरी वार्डन को यहां अटैच किया गया है, इसके अलावा कई बार हमने भी लिखित शिकायत ऊपर अधिकारियों को दी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

