खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की एक शादीशुदा महिला के पति और समाज ने उसे साथ छोड़ दिया है, पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला का कसूर यह था कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने थाने में मामला दर्ज करवाई, जिससे नाराज होकर समाज वालों ने उनका बहिष्कार कर दिया है। उसकी बहन की भी शादी तुड़वा दी। प्रताड़ित महिला ने पुलिस और जिला प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। तंग आकर अब हाईकोर्ट की शरण ली है। महिला की याचिका पर कलेक्टर-एसपी सहित कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
दरअसल ढेकुना गांव की रहने वाली मुनिका जैन की शादी करीब 17 साल पहले लखनपुरी गढ़ियापारा के रहने वाले राजेश्वर कुमार जैन से हुई थी। राजेश्वर आईटीबीपी में चाइना बॉर्डर पर पदस्थ है, शादी के बाद उनकी एक बच्ची भी हुई। इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे कर पति की प्रताड़ना इतनी बढ़ गया कि महिला को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई। जब महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की, तब समाज के लोगों को नागवार गुजरा। उन्होंने सामाजिक बैठक बुलाई और जब तक उसका केस चलेगा, तब तक समाज से बहिष्कृत करने का ऐलान कर दिया। महिला के साथ-साथ उसके परिवार वालों को भी बहिष्कार की यातना झेलनी पड़ रही है।
महिला मुनिका और मायके वाले समाज से बहिष्कृत हैं। यही नहीं उन्होंने उसकी छोटी बहन की शादी भी तुड़वा दी है। महिला ने बताया कि उसकी बहन की शादी समाज के ही युवक से तय हुई थी, जिसके बाद समाज वालों ने उसे भी छोड़ने की धमकी दी। इस तरह से उसकी शादी नहीं होने दी जा रही है। महिला का आरोप है कि आईटीबीपी में पदस्थ उसके पति ने दूसरी महिला से शादी रचा ली है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने भरण पोषण को लेकर भी मामला लगाया है, लेकिन प्रशासन और पुलिस उसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

