खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र सीमा पर 16 नवंबर को हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों काे ढेर कर दिया था, पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए सभी 5 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली है, जिनमें कुल 40 लाख रुपये के इनामी नक्सली शामिल हैं। मारे गए सभी 5 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मारे गए नक्सलियों में 1. वनोजा मिचा कराम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम तिमेनार थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर पद (डी.व्ही.सी.एम.) कमाण्डर उत्तर-दक्षिण डिवीजन प्रेस टीम ईनाम 8 लाख रूपये, हथियार इंसास 2. संतोष कोरचामी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम शिवगट्टा (चिरचोली) थाना धनोरा पद (पी.एम.) डीवीजन स्टॉप टीम / प्रेस टीम सदस्य ईनाम 8 लाख रूपये, हथियार शिंगल शॉट 3. मनेश नाइक उर्फ काजू सानू पदा उम्र 35 वर्ष निवासी रोण्डावाही (जप्पी) पोस्ट गट्टा फुलबोदी जिला गढ़चिरोली (पी.एम.) पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 10 सदस्य ईनाम 8 लाख रूपये, हथियार 12 बोर 4. सुरेश नाइ नागेश गावडे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नैनेर थाना दामरांचा जिला गढ़चिरोली (पी.एम.) उत्तर-दक्षिण डिवीजन स्टॉप / प्रेस टीम सवस्य ईनाम 8 लाख रूपये, हथियार 12 बोर 5. पुनिता उम्र 21 वर्ष निवासी बस्तर, छत्तीसगढ़ (पी.एम.) ईनाम 8 लाख रूपये, हथियार एस.वी.एल. के रूप में पहचान की गई है। सुरक्षाबलों ने माओ गये नक्सलियों से 1 इंसास राइफल, 1एसएलआर राइफल, 12 बोर की 3 राइफलें और बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

