खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में लगातार चोरी के वारदात को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। चोर जिले के मंदिर गुरुद्वारा को निशाना बना रहे हैं। जिले के कई मंदिरों में लगातार चोरी की गई है। बीती रात महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र स्थित समलेश्वरी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है।
चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल तत्काल मंदिर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। मंदिर में हुई इस तरह से चोरी की घटना पर विधायक ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और पुलिस को मामले की जाँच कर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने को कहा। इस दौरान मंदिर में जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।आपको बता दें कि बीती रात मंदिर के पीछे गेट से घुसकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें आरोपियों ने माता जी का मुकुट दान पेटी में रखें रुपए सभी की कीमत लगभग एक लाख का समान चुरा लिया गया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

