खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। थाना बलौदा पुलिस और सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल में सवार व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से नशीली टेबलेट/शिरफ़ रखा है जो लोग थाना बलौदा क्षेत्र के रसौटा मोड पूल के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना बलौदा / सायबर टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मौके पर 07 आरोपियों को पकड़ा।
जिसके कब्जे से गवाहो के समक्ष 215 नग नशीली सीरप कीमती 38700/रू, 480 नग नशीली टेबलेट कीमती 4752/ रू एवं परिवहन में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल कीमती 1,35,000/ रू, 07 नग मोबाइल कीमती 52,000/ रू एवं नगदी रकम 1,68,500/ रू कुल जुमला कीमती 3,98,952/ रू बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 409/2024 धारा 21 (ख), 22 NDPS ACT के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

