खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बीते 14 नवंबर (गुरुवार) से पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा ज़िले के धान ख़रीदी केंद्रों में ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने धान खरीदी के दौरान रिसाइक्लिंग एवं अवैध धान की खपत को रोकने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रिसाइक्लिंग पर नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर विशेष तैयारी की जाए। कोचिया एवं बिचौलिया द्वारा खरीदी केन्द्रों में किसान के बचत रकबे में न खपाया जाए। धान और चावल के अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के तहसील भिम्भौरी कस्टम मिटिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलों पर, खाद्य विभाग द्वारा जांच की गई। जिसमें राधेश्याम फूड्स अकोली तहसील भिम्भौरी में 11280 क्विं धान व जब्त किया गया 2300 क्विं. चावल जप्त किया गया। इसी प्रकार धनलक्ष्मी राइस टेक प्राइवेट लिमिटेड नेवनारा तहसील भिम्भौरी से 1158.72 क्विं. धान जप्त किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

