खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छग राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने पत्रकाराें से चर्चा के दाैरान कह कि मस्जिद इबादत की जगह है, यहां पर बयानबाजी कर इसे राजनीतिक अखाड़ा न बनाएं। मस्जिद खुदा की पवित्र जगह है, यहां पर इबादत की जाती है, इबादत ही करें। उन्होंने कहा कि देश और
प्रदेश में सामाजिक समरसता और भाईचारा बनी रहे इसके लिए सजग रह कर काम किया जाएगा। इन दिनों कुछ इबादतगाहों पर मौलवी द्वारा लोगों को उकसाने वाले बयानबाजी की जा रही है उसे बंद किया जाएगा। ऐसे मौलवियों पर नियंत्रण रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्हाेने कहा कि मस्जिदों में तकरीर के पहले वक्फ बोर्ड से इजाजत लेना होगा।
डॉ. सलीम राज ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन बिल जन हितैषी बिल है, इसे तत्काल लागू किए जाने चाहिए। इस बिल के बारे में बिना जाने समझे उसके बारे में बयानबाजी करना उचित नहीं है। इस बिल को कांग्रेस की सरकार के दौरान भी कई बार लाया जा चुका है। प्रदेश में वक्फ बोर्ड अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए वक्फ बोर्ड की प्रापर्टी पर बरसों से जमें अवैध कब्जाधारियों को जल्द ही हटाया जाएगा। इस समय प्रदेश में लगभग 80 फीसदी प्रापर्टी पर अवैध कब्जे हैं जिन्हें हटाया जाएगा। वक्फ बोर्ड की प्रापर्टी पर जमें लोगों को संपत्ति का किराया कलेक्टर दर से राशि जमा करने होंगे। आने वाले समय में वक्फ बोर्ड अपने संस्था के माध्यम से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अस्पताल, हॉस्टल, स्कूल और मेधावी छात्र छात्राओं को स्कालरशिप की व्यवस्था एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

