खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करना कोन्टा नपं के उप अभियंता देवेन्द्र कुमार पहाड़ी को महंगा पड़ गया। भाजपा नेताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कोन्टा नपं के उप अभियंता देवेन्द्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। वहीं कोन्टा थाने में निलंबित अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
कोन्टा नपं में पदस्थ उप अभियंता देवेन्द्र कुमार पहाड़ी ने 6 नवंबर को अपने मोबाईल से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एक अभद्र विडियो को स्टेट्स के माध्यम से वायरल किया था। उक्त विडियो के वायरल होने के बाद कोन्टा के भाजपाईयो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कोन्टा थाने में ज्ञापन देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, हुंगाराम मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवाने ने कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को ज्ञापन सौंपकर उक्त कृत्य में संलिप्त कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद कलेक्टर ने कोन्टा नपं के उप अभियंता देवेन्द्र कुमार पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सुकमा नपा में संलग्न कर दिया है। कलेक्टर सुकमा की त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कोंटा के टीआई सोनल ग्वाला ने एफआईआर दर्ज करते हुए कोन्टा नपं के उप अभियंता देवेन्द्र कुमार पहाड़ी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

