खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाल क्षेत्र अंर्तगत आमागुड़ा चौक में आज रविवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अज्ञात बुजुर्ग को कुचल दिया, इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। माैके पर पंहुची पुलिस ने ट्रक को थाने ले आई, वहीं शव काे पीएम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने आमागुड़ा चौक में साइकिल सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी माैके पर ही माैत हाे गई। ट्रक चालक कुछ दूरी में ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक काे अपने कब्जे में ले लिया, वहीं चालक की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है, शव को पीएम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया गया है।
विदित हाे कि बीते मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दिया, इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के आमागुड़ा चौक सबसे खतरनाक साबित हाे रहा है, यहां दुपहिया एवं सईकिल सवार के दुघर्टना से मरने वालाें का सिलसिला लगातार जारी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

