टी.सी.एल. महाविद्यालय का सात दिवसीय विशेष शिविर सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी (नैला) में
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। उक्त कथन शासकीय टी.सी.एल. महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक परिचर्चा के दौरान मुख्य वक्ता जिला कोषालय अधिकारी बिलासपुर टी. सी. रत्नाकर ने कही। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व चरित्र निर्माण के साथ एक अच्छा नागरिक के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के अनुभव को स्वयं सेवकों से साझा भी किया। बौद्धिक परिचर्चा में राजस्व निरीक्षक रामायण सूर्यवंशी, हरदेव टंडन, राजेश दुबे एवं ओम प्रकाश सिंह उपस्थित थे।
सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक हरदेव टंडन ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में शिक्षा के प्रासंगिकता पर जोर दिया। समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक राजेश दुबे ने “मेरा युवा भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” शीर्षक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरी दुनिया में युवाओं की सर्वाधिक आबादी भारत में है जिसे सही दिशा देने की आवश्यकता है।
टी.सी.एल. महाविद्यालय के ग्रंथपाल श्री ओम प्रकाश सिंह ने डिजिटल साक्षरता पर अपने विचार रखें और साइबर एवं वित्तीय अपराधों से रोकथाम कैसे किए जाएं? इस शीर्षक पर विस्तार पूर्वक स्वयंसेवकों से चर्चा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश चंद्रा के मार्गदर्शन में बौद्धिक परिचर्चा के पश्चात छात्रों के द्वारा गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया।
इससे पूर्व शिविर के द्वितीय दिवस प्रातः स्वयंसेवकों द्वारा जागरण रैली निकाली गई। उसके बाद परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा शिविर प्रांगण सूर्यांश विद्यापीठ एवं सूर्यांश इंटरनेशनल स्कूल सिवनी के प्रांगण की साफ सफाई का कार्य किया गया।
ज्ञात हो कि शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर सूर्यांश प्रांगण, सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी (नैला) में 15 नवंबर से प्रारंभ हुआ है। इस शिविर में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा इकाई के स्वयं सेवक कार्यक्रम अधिकारी राजेश चंद्रा के मार्गदर्शन में शिविर में सहभागिता कर रहे हैं।

