खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगम ग्राम चावड़ी के पास आज रविवार सुबह दाे ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के दीवार को ताेड़ते हुए घर में जा घुसा, इस दौरान महिला घर के आंगन में झाडू लगा रही थी, वहीं हादसे के वक्त घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे, सभी ट्रक के चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर को बड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकाल लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना चारामा थाना इलाक़े के चावड़ी गांव के पास दाे ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा, जबकि दूसरा ट्रक टायर फटने के कारण मौके पर ही खड़ा रह गया। दुघर्टना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद ट्रक में फंसे चालक को मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल का उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और कोहरे के कारण ये हादसा हुआ, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

